मुर्गे की बांग से डॉक्टर परेशान, थाने पहुंचा मामला
इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के एक डॉक्टर सुबह सुबह मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने पहुँच गए है। ये मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डॉ.आलोक मोदी ने अपनी शिकायत में बताया कि वो लेट नाइट हॉस्पिटल से घर लौटते हैं और मुश्किल से जब नींद लगी ही होती है तो सुबह सुबह पड़ोसी के घर में पल रहे मुर्गे बांग देना शुरू कर देते हैं जिससे वो काफी ज्यादा परेशान हो जाते है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पब्लिक न्यूसेंस के तहत मामला दर्ज करके पडोसी को बुलाया और ऐसा न करने की समझाइश दी है।

