हिंदुस्तान

भाजपा में कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image