भारत को अपनी संस्कृति और जनजातियों पर गर्व : उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने औपचारिक रूप से नागालैंड के 23वें हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 का शुभारंभ किया । इस दौरान श्री धनखड़ ने कहा कि यह दिन देश के लिए एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली है।
उन्होंने कहा कि हम हजारों वर्षों की सभ्यता हैं तथा देश को अपनी जनजातियों और अपनी आदिवासी संस्कृति पर गर्व है। श्री धनखड़ ने नागालैंड के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर भी बधाई दी। इस महोत्सव की थीम है 'दिस इज नागालैंड' महोत्सव में नागालैंड की अनूठी संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया जा रहा है।

