रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा 40 हजार वोटों से जीती, बोलीं- गुजरात भाजपा के साथ था और आगे भी...
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। इस चुनाव में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर नॉर्थ सीट से जीत दर्जकर विधानसभा पहुंच गई हैं।
बीजेपी प्रत्याशी रिवाबा जडेजा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा से 40,963 के भारी अंतर से जीत गई हैं। बीजेपी को जामनगर उत्तर विधानसभा सीट पर कुल पड़े मतों के 65.5 फीसदी वोट मिले।
जीत के बाद रिवाबा जडेजा ने मीडिया से कहा कि गुजरात भाजपा के साथ था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मैं उनके लिए काम करूंगी और मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं।यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत हैं।

