कांग्रेस के पूर्व मंत्री का विवादित बयान, 'पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें', अब कहा- फ्लो में निकल गया
भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का विवादित वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कह रहे हैं। अब बवाल मचने के बाद पटैरिया अपने बयान से पलट गए। उन्होंने न्यूज़ चैनल में बातचीत में कहा कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये फ्लो में हो जाता है। बीजेपी नेताओं ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी जनता के दिलों में बसते हैं। ये लोग मैदान में मुकाबला नहीं कर पाते। ये अब हत्या की बात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।
वहीं कांग्रेस मीडिया कमेटी प्रमुख केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंसा में विश्वास नहीं करती। प्रधानमंत्री के लिए हत्या का शब्द कहना अशोभनीय है। राजा पटेलिया का ये बयान निजी है। इसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है।
चुनाव हराने से था मतलब- राजा
राजा पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद राजा पटेलिया ने मीडिया से कहा कि उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था। उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ। लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया। राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है। मेरा वो मतलब नहीं था। मेरे बयान को तोड़कर पेश किया गया।

