भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी की बेटी हुईं शामिल
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। यहां यात्रा के 11वें दिन सोमवार को प्रियंका गांधी के साथ उनकी बेटी मिराया शामिल हुईं हैं। रविवार की यात्रा में भी मिराया अपने पिता रॉबर्ट वाड्रा और मां प्रियंका के साथ यात्रा में शामिल हुई थीं।
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार का दिन महिलाओं के लिए रखा गया था। इस वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा झालावाड़, कोटा होते हुए बूंदी पहुंची। आज यात्रा सवाई माधोपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
बता दें कि सोमवार शाम सवाई माधोपुर में राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करेंगे और यात्रा का रात भर का ठिकाना यहीं रहेगा। आगे बढ़ते हुए 14 दिसंबर को यात्रा दौसा जिले में प्रवेश करेगी।
इससे पहले 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर ज़िले के रणथंभोर में सोनिया गांधी अपना जन्मदिन मनाने पहुंची थीं। 9 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रखा गया था, सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी रणथंभोर पहुंचे। उम्मीद जताई जा रहगी थी कि इसके बाद सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी। लेकिन, वह 11 दिसंबर को रणथंभोर से ही चली गईं।

