हिंदुस्तान

सीएम योगी का दो दिवसीय काशी दौरा, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

वाराणसी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को शाम चार बजे के बाद वाराणसी आएंगे। उनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गई है। यहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग संवाद करेंगे। इसके बाद जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
 
मुख्यमंत्री रात में एलटी कॉलेज स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के मेगा किचेन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिकरौल स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भी देखेंगे। बैठक और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। देर रात में लौटने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से सुल्तानपुर निकल जाएंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image