मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात की।
झारखंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर 'क्रिसमस' पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को 'क्रिसमस' पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

