केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को मिली जेड सुरक्षा...
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा को अपग्रेड करके अब पूरे देश के लिए जेड श्रेणी कर दिया है। इससे पहले उन्हें केवल पश्चिम बंगाल में जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी।
हालांकि, इस आदेश के बाद अब उन्हें पूरे देश में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

