हिंदुस्तान

त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान, वोटों की गिनती 2 मार्च को

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तीनों राज्यों में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।  

नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है।  त्रिपुरा में जहां बीजेपी की अकेले सरकार है वहीं मेघालय और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन सरकार का हिस्सा है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. 2 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 

मेघालय और नागालैंड में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। दोनों राज्यों में नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। मेघालय और नागालैंड में नाम वापसी की आखिरी तारीख 10 फरवरी है। 

Leave Your Comment

Click to reload image