मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्री कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी
झारखंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्रवाई करने के लगातार आदेश दे रहे हैं । इसी सिलसिले में मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता के आरोपित पदाधिकारी श्री कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनके विरुद्ध लातेहार जिला के मनिका थाना में 12 अगस्त 2010 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी

