प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रौद्योगिकी लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है और उन्हें सशक्त बना रही है। श्री मोदी ने राज्यसभा सांसद नबाम रेबिया के ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही। श्री रेबिया ने सूचित किया है कि अरुणाचल प्रदेश के शेरगाँव में डिजिटल इंडिया की शुरुआत से पहले केवल एक मोबाइल सेवा प्रदाता था। अब वहां तीन मोबाइल सेवा प्रदाता दूरसंचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

