हिंदुस्तान

छः देशों के प्रथम साइकिलिंग अभियान के सदस्यों का नई दिल्ली में हुआ स्वागत

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास), दिरांग की एक टीम द्वारा किए गए 'छः देशों के साइकिलिंग अभियान 2023' के सदस्यों का स्वागत किया। निमास के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के नेतृत्व में वर्तमान में एनआईएमएएस के साथ तैनात चार सैनिकों की एक टीम ने 16 जनवरी, 2023 से 06 मार्च, 2023 तक छह दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों - वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में पहली बार साइकिलिंग अभियान चलाया था।

इस अभियान के दौरान, इसने छः दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में केवल 37 दिनों में 5,374 किलोमीटर की दूरी तय करके साइकिल चलाने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। रक्षा राज्य मंत्री ने अत्यधिक सहनशीलता और धैर्य प्रदर्शित करने और साइकिलिंग अभियान को सफल बनाने के लिए निमास टीम की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निमास भविष्य में और भी अधिक साहसिक यात्राओं के माध्यम से देश को गौरवान्वित करना जारी रखेगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image