हिंदुस्तान

लंदन में तिरंगे के अपमान पर भारत ने किया कड़ा प्रतिरोध

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) लंदन में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारतीय उच्चायोग में तिरंगा झंडा नीचे उतारने की खबरों को लेकर भारत ने रविवार रात दिल्ली में सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया।  आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास में कथित घटना को लेकर राजनयिक को कड़ा संदेश दिया। पता चला है कि ब्रिटेन उच्चायोग के उप प्रमुख को विदेश मंत्रालय ने तलब किया, क्योंकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस दिल्ली से बाहर हैं। एलिस ने ट्वीट किया, मैं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर और वहां के लोगों के खिलाफ आज के घृणित कृत्यों की निंदा करता हूं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image