हिंदुस्तान

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढहा टनल का एक हिस्सा, मलबे में फंसे 10 मजूदर, 2 की बचाई गई जान

जम्मू (छ.ग. दर्पण)। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार रात ढह गया. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढहे इस सुरंग में 10 मजदूर फंसे हुए हैं. ढहा हुआ हिस्स सुरंग के करीब 30-40 मीटर की दूरी पर है. बता दें कि पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया गया गया है. बताया जा राह है कि फंसे मजदूरों में से 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है.
 
क्या बोले अधिकारी
 
अधिकारियों का कहना है कि खूनी नाले में सुरंग के आगे एक छोटा हिस्सा जांच के दौरान ढह गया. उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि 2 मजदूरों को बचा लिया गया है और अन्य को बचाने का काम जारी है. बता दें कि घटनास्थल पर रामबन के उपायुक्त, प्रोजेक्ट के निदेशक, डीआईजी और एसएसपी मौजूद हैं.
 
रात के वक्त ढही सुरंग
 
पीटीआई के हवाले से अधिकारियों ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे लोग सुरंग के ऑडिट का करने वाली कंपनी के हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामबन जिले में रामसू के पास मक्गेरकोट में एक निर्माणाधीन टनल गुरुवार की रात करीब 11 बजे ढह गई है. इसमें फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है. 

 

Leave Your Comment

Click to reload image