सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग, 4 जवानों की गई जान
जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सेना की एक गाड़ी में भीषण आग लग गई। यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। हादसे में 4 जवानों की जान जाने की खबर है।
हादसे की सूचना मिलते ही आर्मी के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सेना के वाहन में आग लगी नजर आ रही है। वहीं आसपास के लोग आग देखकर मौके पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

