मोदी ने देश की पहली वाटर मेट्रो और डिजिटल साइंस पार्क का किया शिलान्यास
तिरुवनंतपुरम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल बहुत ही जागरूक, समझदार और शिक्षित लोगों का प्रदेश है। यहां के लोगों का सामर्थ्य, विनम्रता, परिश्रम उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है। आप सभी देश-विदेश की परिस्थितियों से भी भली भांति परिचित रहते हैं। हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है, राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा तो भारत का विकास और तेज होगा। हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं।
मोदी ने कहा अभी तक जितनी भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली हैं उनकी एक विशेषता यह भी है कि वो हमारे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों को भी जोड़ रही है। केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन भी नॉर्थ केरल को साउथ केरल से जोड़ेगी। आधुनिक सुविधाओं से लेस यह ट्रेन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना तेज गति से यात्रा का शानदार अनुभव देगी।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा जब हमने रेलवे स्टेशन के विकास की शुरुआत की थी तो हमने सोचा था कि हम आधुनिक तरह के भवन बनाएं लेकिन PM मोदी ने कहा कि आज आप जो भी डिजाइन करेंगे वह अगले 50 वर्षों के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होना चाहिए। यह रेलवे और केरल के लिए PM मोदी का विजन है।

