हिंदुस्तान

शिरोमणि अकाली दल ने राजग की राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिरोमणि अकाली दल ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की है। शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की। श्री बादल ने कहा कि कुछ मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मतभेदों के बावजूद उन्‍होंने सुश्री मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है, क्‍योंकि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लिए काम किया है। उन्‍होंने कहा कि वो कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवार को अपना समर्थन नहीं दे सकते।

इससे पहले सुश्री मुर्मू ने चंडीगढ में शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से मुलाकात की और राष्‍ट्रपति चुनाव में उनका समर्थन मांगा। सुश्री मुर्मू ने हरियाणा बीजेपी और जेजेपी के विधायकों और सांसदों तथा पंजाब के भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला, भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ और पंजाब इकाई के अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा ने चंडीगढ के हरियाणा भवन में सुश्री मुर्मू का स्‍वागत किया।

Leave Your Comment

Click to reload image