भाजपा की घोषणाओं से परेशान कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा खत...
विधानसभा चुनाव की आहट मध्यप्रदेश में तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई घोषणाएं कर रहे हैं, जो कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को खत लिखा है। उन्होंने घोषणाओं को प्रलोभन करार देते हुए रोक लगाने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है, राज्य में चुनाव नवंबर माह में होना संभावित है। सत्ताधारी दल भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस समय किसी भी प्रकार की घोषणा किया जाना सीधे-सीधे मतदाताओं को प्रलोभन देने की श्रेणी में आएगा, जो चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

