हिंदुस्तान

भारत ने रचा इतिहास : चाँद की सतह पर उतरा चंद्रयान

नई दिल्ली:  बुधवार की शाम 6:04 मिनट पर भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 का लैंडर 'विक्रम' चाँद की सतह पर सुरक्षित उतर गया है। टच डाउन होते ही कण्ट्रोल रूम में सभी ख़ुशी से उछाल पड़े। प्रधानमंत्री मोदी भी इस कार्यक्रम में लाइव जुड़े। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों, उनकी टीम और सभी देशवासियों को इस अद्भुत पल की बधाई दी। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image