मणिपुर में भू-स्खलन से मरने वालों की संख्या 42 हुई
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।मणिपुर के नोनी जिले में जमीन धंसने की आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। कल दो साल के बच्चे सहित आठ और शव मलबे से निकाले गए। इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार और अन्य ने दुर्घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। डॉक्टर सुभाष सरकार ने कहा कि केन्द्र सरकार इस दुर्घटना पर गंभीरता से नज़र रख रही है और बचाव कार्यो में हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

