हिंदुस्तान

बड़ी खबर : फ्लोर टेस्ट में पास हुए शिंदे, समर्थन में मिले इतने वोट…

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस बीच विधानसभा के विशेष सत्र का आज, सोमवार को दूसरा दिन है। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। पहले ध्वनिमत से बहुमत पर फैसला होना था। हालांकि, विपक्ष ने इस पर एतराज जताया। इसके बाद मतदान के जरिए कार्यवाई शुरू की गई। शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े, उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही के दौरान एकनाथ शिंदे के खिलाफ 99 वोट पड़े हैं। वहीं शिंदे के समर्थन में 164 वोट पड़े। वहीं देरी से आने के कारण पांच विधायक वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सके।
 
इससे पहले शिंदे और उद्धव गुट ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया था। वहीं, एकनाथ शिंदे गुट के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले ने विधानसभा अध्यक्ष को व्हिप के उल्लंघन के आरोप में उद्धव गुट के 16 विधायकों को निलंबित करने की याचिका दी है। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने पुष्टि करते हुए बताया कि 16 विधायकों को निलंबन के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा और शिंदे गुट गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा और शिंदे गुट का गठबंधन एक अस्थायी व्यवस्था है, वे लोगों के पास नहीं जा सकेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image