हिंदुस्तान

यदि आप भी हैं सहारा इण्डिया के ग्राहक, तो हो जाइये तैयार, इस खबर में आपके लिए है कुछ ख़ास…

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देशभर के कई इन्वेस्टर्स के पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं। अगर आपके भी पैसे सहारा इंडिया में हैं, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। अच्छी बात यह है कि अब आपके पैसे ब्याज सहित वापस मिलेंगे। कंपनी ने चिट्ठी के माध्यम से बड़ी जानकारी दी है।

दरअसल, देशभर में सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशक हैं जिनके पैसे इसमें फंसे हैं और वे अब अपना पैसा पाने के लिए भटक रहे हैं। सरकार की सख्ती के बाद आपकी रकम की आस लगाए निवेशक लगातार अपने नजदीकी कार्यालय और जिला प्रशासन के कार्यालय पहुंचकर पैसा वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अब तक उन्हें रकम वापस नहीं मिली है। इसी बीच सहारा की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें कंपनी ने बड़ी जानकारी दी है।
 
सहारा की तरफ से व‍िभ‍िन्‍न समाचार पत्रों में पत्र जारी कर कहा है कि वह (सहारा) भी सेबी से पीड़ित है. सहारा ने कहा हमसे दौड़ने के ल‍िए तो कहा जाता है, लेक‍िन हमें बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया है। इतना ही नहीं, इस चिट्ठी के माध्यम से सहारा ने बताया क‍ि न‍िवेशकों का पैसा अब सेबी का पास है। दरअसल, प‍िछले द‍िनों सहारा ने सेबी पर निवेशकों के 25,000 करोड़ रुपए रखने का आरोप लगाया है। हालांकि पहले भी सहारा की तरफ से यह जानकारी न‍िवेशकों को दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि सरकार भी सहारा के न‍िवेशकों का पैसा वापस द‍िलाने के ल‍िए प्रयासरत है। इसके पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में बताया था क‍ि सेबी को महज 81.70 करोड़ रुपये के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट/पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं। सरकार ने जानकारी दी थी क‍ि शेष आवेदनों का SIRECL और SHICL की तरफ से दिए गए दस्तावेजों में रिकॉर्ड का पता नहीं चल पा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image