मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि ईंधन पर मूल्य वर्धित कर -वैट जल्द ही कम किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में बधाई प्रस्ताव का जवाब देते हुए इसके साथ ही रायगढ़ जिले के हिरकनी गांव के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
श्री शिंदे ने कहा कि वे राज्य के किसानों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे ताकि किसी भी किसान को आत्महत्या न करनी पडे। विश्वास मत हासिल करने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि वे राजनीतिक प्रतिशोध में लिप्त नहीं होंगे और राज्य के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। श्री शिंदे ने कहा कि उनके और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला गुट, 2024 में राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेगा।