हिंदुस्तान

अनुराग ठाकुर ने रणजीत सिंह युग के फ्रांसीसी सेना के जनरल के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शाल भेंट की

नई दिल्ली (छ.ग. दर्पण)। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में एलार्ड स्क्वायर की अपनी यात्रा के दौरान, जनरल जीन फ्रेंकोइस एलार्ड और चंबा की उनकी पत्नी राजकुमारी बन्नू पान देई के वंशजों को हिमाचली थाल, टोपी और शाल भेंट की। राजकुमारी का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सेंट ट्रोपेज का भारत के साथ रिश्ता चार पीढ़ियों के  बाद भी नहीं टूटा है। उन्होंने कहा कि सेंट ट्रोपेज में राजकुमारी के परिवार का बहुत सम्मान किया जाता है और उन्होंने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित रखा है। केन्द्रीय मंत्री ने फ्रांस में हाल ही में संपन्न कान फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री ने सेंट ट्रोपेज में महाराजा रणजीत सिंह, उनकी सेना के जनरल और जनरल की पत्नी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave Your Comment

Click to reload image