हिंदुस्तान

300 करोड़ के पार हुई शाहरुख खान की डंकी

मुंबई:  सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी का डंका बज रहा है और हर दिन करोड़ों रुपये की ताबड़तोड़ कमाई हो रही है। शाहरुख खान की डंकी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। रेज चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी शेयर हुई है, जिसके अनुसार शाहरुख खान की डंकी दुनियाभर में सिर्फ 7 दिनों 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। एक हफ्ते में फिल्म ने टोटल 305 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image