हिंदुस्तान

कोहरे की चपेट में राजस्थान

जयपुर: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर सहित राज्य के अनेक हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार को सुबह भी राज्य के कुछ भागों में घने से अति घना कोहरा छाया रहा। राजधानी जयपुर के हवाई अड्डे पर आज एक बार फिर दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर दर्ज की गई। बीते चौबीस घंटे में राज्य के कुछ भागों में शीत दिन जबकि अलवर, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में 'अति शीत दिन' दर्ज किया गया. बीती रात न्यूनतम तापमान सीकर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं फलोदी में यह 4.8 डिग्री, करौली में 5.2 डिग्री, जैसलमेर में 5.4 डिग्री, पिलानी में 5.7 डिग्री, सिरोही में 6.0 डिग्री, धौलपुर में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image