उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल
मुंबई(छत्तीसगढ़ दर्पण) महाराष्ट्र में अपनों की बगावत के कारण सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। ठाणे नगर निगम भी शिवसेना के हाथ से फिसल गया है।निगम में शिवसेना के कुल 67 पार्षदों में से 66 शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। यह शिवसेना पर अधिकार की लड़ाई में शिंदे गुट की बड़ी जीत मानी जा रही है।बता दें कि ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र में मुंबई के बाद दूसरा सबसे बड़ा निकाय है।

