शिवसेना ने लोकसभा में अपने मुख्य सचेतक को बदला
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राष्ट्रपति चुनाव से पहले, शिवसेना ने लोकसभा में अपने मुख्य सचेतक को बदल दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि पार्टी ने श्रीमती भावना गवली के स्थान पर राजन विचारे को तत्काल प्रभाव से मुख्य सचेतक के रूप में नामित किया है।

