हिंदुस्तान

संगीतकार इलैया राजा, धावक पी.टी. उषा, पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद और समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े राज्यसभा के लिए मनोनीत

नई दिल्ली(छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वी. विजयेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र हेगड़े, इलैया राजा और पी.टी. उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा कि वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े रहे हैं और उनके कार्यों ने गौरवशाली भारतीय संस्कृति प्रदर्शित करके विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

वीरेंद्र हेगड़े के योगदान पर श्री मोदी ने कहा कि वे उत्कृष्ट सामाजिक सेवा में सबसे आगे हैं और वे निश्चित रूप से संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे। प्रधानमंत्री ने इलैया राजा की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। पी.टी. उषा के बारे में श्री मोदी ने कहा कि वे प्रत्‍येक भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और खेल की दुनिया में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से पहचाना गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image