हिंदुस्तान

कोटा में एक और छात्र ने दी जान, मरने से पहले लिखा : सॉरी पापा...

कोटा: राजस्थान के कोटा में गुरुवार को फिर एक छात्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम अभिषेक कुमार था। अभिषेक भागलपुर बिहार का रहने वाला था और कोटा में जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था।


जानकारी के मुताबिक, पिछले एक सालों से कोटा के विज्ञान नगर थाना इलाके में पीजी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि अभिषेक का 29 जनवरी को पेपर था, लेकिन वो परीक्षा देने नहीं गया था। इसके बाद 19 फरवरी को भी उसका पेपर था लेकिन वो इस पेपर पर भी नहीं बैठा। बताया जा रहा है कि छात्र के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में छात्र ने अपने पापा को सॉरी लिखा और कहा कि पापा मैं जेईई नहीं कर सकता। इतना लिखने के बाद छात्र ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें 1 जावरी से अब तक के कोटा में छठवें छात्र ने सुसाइड की है। वहीं, पिछले साल 29 बच्चों ने आत्महत्या की है। कोटा पुलिस ने बताया कि, छात्र अभिषेक कुमार के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। छात्र के कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपनी कस्टडी में लिया है। परिवार के लोगों के कोटा पहुंचने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image