हिंदुस्तान

मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं : केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहा होने के बाद आज हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने एक सभा संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी तानाशाही चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है 'वन नेशन वन लीडर'। देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे... अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image