कांग्रेस ने किया टास्क फाॅर्स, पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप का गठन, इनको मिली जगह…
नई दिल्ली (छ.ग. दर्पण)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में सुधारों के लिए टास्क फोर्स-2024 और सलाहकार समूह का गठन कर दिया है। राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में इसका एलान किया गया था। सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर में टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया है। पार्टी के पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद के नाम हैं। वहीं टास्क फोर्स 2024 में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मकसद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है।
सलाहकार समूह में आठ नेता शामिल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को समूह में शामिल किया गया है।
पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में इन नेताओं को जगह
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह।
टास्क फोर्स में कौन कौन शामिल?
पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कानुगोलू।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए से सेंटर प्लानिग ग्रुप
दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज जोथीमानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद।
जानें- क्या काम करेगा टास्क फोर्स
टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी। इन्हें लेकर बाद में जानकारी दी जाएगी। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

