हिंदुस्तान

तेज रफ्तार कंटेनर का ब्रेक फेल, 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

 महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंबई-नासिक नेशनल हाईवे के कसारा घाट के धबधबा पॉइंट के पास एक कंटेनर ने 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से सभी पांचों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। सड़क पर दूर-दूर तक कार के शीशों के टुकड़े बिखर गए। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कसारा घाट में कंटेनर का ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे जारी पांच गाड़ियों को टक्कर मारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image