हिंदुस्तान

चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 यात्रियों की मौत, 14 जख्मी

 गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि 14 लोग जख्मी हो गए हैं। 15904 -चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी।  हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए, उसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 



सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।



हादसे के कारण इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।


-15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

हादसे के बाद ऐसे यात्री जो किसी भी तरह से घायल होने से बच गए थे। वो अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।  हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। घटना के बाद अफसर स्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को निकाल रहे हैं।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image