हिंदुस्तान

डाकघर के सुपरिटेंडेंट ने की आत्महत्या

  यूपी के अलीगढ़ में पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बुलंदशहर मुख्य डाकघर में पोस्टेड थे। दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने 20 अगस्त शाम भ्रष्टाचार के आरोप में डाकघर पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि इस कार्यवाही से वो काफी परेशान थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि कुछ कर्मचारी गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहे थे, तंग कर रहे थे, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। बता दें कि डाकघर में करीब 10 घंटे चली छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम तमाम डाक्यूमेंट्स अपने साथ ले गई थी। पोस्ट ऑफिस सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह (त्रिभुवन प्रसाद सिंह) से भी सुबह चार बजे तक पूछताछ की थी।

Leave Your Comment

Click to reload image