हिंदुस्तान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दिनांक 16 सितंबर’ 2024 को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिनांक 16 सितंबर, 2024 को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। दिनांक 16 सितंबर, 2024 को यह ट्रेन उदद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी । दिनांक 20 सितंबर, 2024 से ट्रेन नं. 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।

 
संरचना :- इस ट्रेन में 16 कोच शामिल हैं ।

 

Leave Your Comment

Click to reload image