धर्म समाज

सिंह राशि के सच होंगे सपने मकर राशि वाले कर सकते हैं मकान की डील फाइनल, जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन

 मेष 

मेष राशि के लोग परिवार में चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे और आप काफी हद तक इन कार्यों में कामयाब रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों पर विचार करके ही कोई निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी।  हालांकि, अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ दिक्कतें तो आएगी।  खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। 

 

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों द्वारा लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखने में सहायक रहेंगे।  धर्म-कर्म और समाजसेवी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।  कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण बन सकता है।  इसलिए खुद को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रखें। अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी से वादा करें। वरना आपको तनाव की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। 

 

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपको सुकून और राहत मिलेगी। कुछ समय बच्चों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यतीत करने से कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। पड़ोसियों अथवा बाहरी व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी से दूर रहें। अपने दूरदराज के मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रहें। इससे विचार-विमर्श द्वारा मानसिक सुकून मिलेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी स्थगित रखना उचित रहेगा। 

 

कर्क 

कर्क राशि के लोग अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में लगाएं। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने तथा अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। हालांकि, आपके सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां पूरी होती जाएंगी। कुछ लोगों की वजह से कोई बनता कार्य बिगड़ भी सकता है। वर्तमान समय बहुत ही शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। आपसी सहयोग बनाए रखें। ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। 

 

सिंह 

सिंह राशि के लोगों का ग्रह गोचर अनुकूल है। समाज तथा परिवार में आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी। सभी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से करने तथा समन्वय बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। ध्यान रखिए कि अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक हो सकती है। अगर कोई घर में निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है तो विघ्न-बाधाएं भी आ सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण काम भी रुक जाएंगे। 

 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य सुधार संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन में सुकून और राहत रहेगी। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। फाइनेंस अथवा निवेश संबंधी कोई लिया गया निर्णय सकारात्मक रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। व्यर्थ की बातें तथा मामलों में अपना समय नष्ट ना करें। इस समय वर्तमान वातावरण की वजह से नेगेटिविटी अपने ऊपर हावी ना होने दें। किसी भी प्रकार का रिस्क लेना नुकसान का कारण बन सकता है। 

 

तुला 

तुला राशि के लोग जिस कार्य के प्रति उम्मीद छोड़ चुके थे, आज वह कार्य बन सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग करें, समय अनुकूल है। किसी मित्र से संबंधित कोई पुराना वाद-विवाद उठने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा। रुपए-पैसे के हिसाब-किताब को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं। उत्तेजित होने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालें। 

 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोग निकट संबंधियों का हालचाल जानने के लिए फोन द्वारा उनके संपर्क में रहें। इससे आपसी विचारों का आदान-प्रदान सब को सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुल मिलाकर दिन व्यस्त और खुशनुमा व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। साथ ही अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। कभी-कभी स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन आपको लक्ष्य से भटका भी सकता है। 

 

धनु 

धनु राशि के लोग दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी, इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। ये समय भावनाओं के बजाय व्यवहारिक होने का है। अपनी तथा अपने परिवार की सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता पर रखें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना दिखाएं। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपकी समस्या का कारण बन सकता है। 

 

मकर 

मकर राशि के लोगों के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी चल रही कोई डील फाइनल हो सकती है। घर के रख-रखाव संबंधी वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं कार्य करना ज्यादा उचित है। यह समय व्यर्थ की गतिविधियों के बजाए अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का है। आज किसी भी प्रकार की उधारी ना दें क्योंकि वसूली मुश्किल है। संतान की तरफ से कोई चिंता रह सकती है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की बहुत जरूरत है। 

 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोग दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक विचारों से करेंगे तो सारा दिन उत्तम व्यतीत होगा। आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार-विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने करियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है। आलस और सुस्ती की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें क्योंकि कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से भी आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। 

 

मीन 

मीन राशि के लोग अपने व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में निखार लाने हेतु किए गए प्रयास सकारात्मक रहेंगे। उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी गलत कार्य के प्रति आकर्षित होना उचित नहीं है। यह समय अपने खुद को सकारात्मक गतिविधियों में ही व्यस्त रखने का है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग एकाग्रता लाने के लिए मेडिटेशन और योगा का भी सहारा लें।

Leave Your Comment

Click to reload image