धर्म समाज

आज का राशिफल : देखें सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा

 मेष:

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों की पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी और आप घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे। नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। कार्यस्थल पर लंबित पड़ी हुई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान रहेगी। साथ ही आपके प्रमोशन के चांसेस भी बढ़ेंगे। घर परिवार में प्रेम पूर्ण और सुखद सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान देना जरूरी है।
भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि, वृषभ राशि के लोगों को सलाह है कि आज के दिन रुपए-पैसे के मामले में उचित बजट बनाकर रखें। सोसाइटी और सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसला न लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण होगा। पति-पत्नी के बीच भी उचित तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।
भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि, मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन मानसिक शांति के साथ बीतेगा। किसी खास मित्र की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। सरकारी नौकरी में अधिकारियों के साथ और अधिक शालीनता बनाकर रखें। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना उचित नहीं है।
भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि, कर्क राशि के लोगों के अधिकतर काम आज समय पर व्यवस्थित होते जाएंगे। आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात होगी, उन्नति का कोई मार्ग भी खुलेगी। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से बहस में न उलझें। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे। मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि, सिंह राशि के लोग आज अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। भूमि और वाहन की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित किसी काम में अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही करना गलत साबित होगा।
आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या:   
गणेशजी कहते हैं कि, कन्या राशि के लोगों के व्यक्तित्व और उचित कार्यप्रणाली की वजह से समाज में अच्छी पहचान बनेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। बिजनेस में रुकावटें आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि बल और चतुराई से समस्या का हल भी निकाल लेंगे। घर में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में मर्यादा और संयम रखना बहुत जरूरी है। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला:
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोग आज अपने परिवार पर पूरा फोकस करेंगे। किसी अपचित से मुलाकात द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। विवेक और संयम से काम ले। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। हालांकि आय की स्थिति बढ़ेगी। नौकरी में आपका कोई टारगेट आसानी से हल होने की संभावना है। घर का माहौल व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा। इससे आप स्वयं को ऊर्जा तथा स्फूर्ति से परिपूर्ण महसूस करेंगे।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक:
गणेश जी कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक रहने वाली है। फिलहाल, आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुके हुए व्यावसायिक कामों में व्यवस्थित करने का उचित समय है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कुछ कमी महसूस होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान अवश्य रखें।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव परिवार की पूजा करें।

धनु:
गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लोगों अपना ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रखें। साथ ही पिछली कुछ गलतियों मे सुधार करके आज आप सुंदर भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगा। साथ ही आज के दिन आप उचित निवेश करने में सक्षम रहेंगे। कोई व्यावसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन संबंधी उचित अवसर मिलेंगे और अच्छी प्लेसमेंट की भी संभावना है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। अत्यधिक मेहनत व कार्यभार की अधिकता का नकारात्मक असर आप के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

मकर:
गणेशजी कहते हैं कि, मकर राशि के लोग आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाने में आज विशेष प्रयास करेंगे। आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, आज आप लापरवाही होने पर मुसीबत में भी बन सकते हैं। आपके लिए सलाह है की बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर ठीक समय न देने की वजह से पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भौतिक संसाधनों को संगठित करने में व्यय हो सकता है।
आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि, कुंभ राशि के लोगों से इस समय उनके विरोधी मित्रता करने का प्रयास करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता का श्रेय आपको मिलने वाला है। व्यापारिक नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन:
गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों को आज प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश संबंधी कामों में भी फायदे की संभावना है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे। नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से आपका दायित्व कार्यभार जाएगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा घर में सुख शांति बनी रहेगी। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही हैं।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Leave Your Comment

Click to reload image