धर्म समाज

आज का राशिफल : जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं

 मेष : रिश्तों को लेकर सजग रहना होगा

आज स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सजग रहना होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनने वाली है। कार्यों को गति देने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृषभ : भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त हो सकती है
भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त हो सकती है। किसी पारिवारिक मांगलिक प्रसंग में जाने का अवसर आएगा। शुभ फल आपको मिलने वाला है, मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन : आर्थिक मजबूती बढ़ेगी
नया बिजनेस प्रारंभ करने का शुभ समय है। आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें। दिन बढ़िया है।

कर्क : मानसिक रूप से थोड़ी उलझन रहेगी
आर्थिक मामलों में लोगों की सलाह मायने रखेगी। मानसिक रूप से थोड़ी उलझन महसूस होगी। सेहत का पूरा ख्याल रखें।

सिंह : सेहत का ध्यान रखें
महिलाओं की धार्मिक-आध्यात्मिक प्रवृत्ति जागृत होगी। सेहत का ध्यान रखें, विद्यार्थियों के लिए समय अधिक मेहनत का रहेगा।

कन्या : क्रोध और वाणी पर संयम रखें
किसी से व्यर्थ का विवाद होने के कारण मानसिक कष्ट होगा। शारीरिक रूप से भी थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

तुला : व्यवसाय के लिए समय उत्तम
नए कार्य-व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। पुरानी ठप पड़ी योजनाओं को फिर से जीवित करें, लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है।

वृश्चिक :काम में नयापन लाने में कामयाब होंगे
नए प्रेम संबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। काम और कारोबार में चुनौतियां दूर हो जाएंगी और अपने काम में नयापन लाने में कामयाब होंगे।


धनु : सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। पारिवारिक जीवन में चल रहे विवादों का निपटारा होगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

मकर : दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा
लंबे समय से जो काम अटके हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ का समय है। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।

कुंभ : आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी
संबंधों में दिल से काम लेंगे तो अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।

मीन :थकान का अनुभव करेंगे
कार्य की अधिकता के कारण थकान का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। दिन बढ़िया है।

Leave Your Comment

Click to reload image