धर्म समाज

आज का राशिफल : जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं

 सोमवार को चंद्रमा का संचार मिथुन राशि के उपरांत कर्क राशि पर रहेगा। साथ ही आज सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के सामाजिक, व्यावसायिक और पारिवारिक जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखने के लिए मिलेगा। मिथुन राशि वाले आज अजनबियों से सावधान रहें नहीं तो धोखा मिल सकता है। देखिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: सफलता प्राप्त होगी
गणेशजी कहते हैं मेष राशि के लोगों के लिए आज का समय निवेश संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा और आपको उनमें सफलता भी प्राप्त होगी। हालांकि, आज आपके खर्चे ज्यादा होंगे लेकिन आमदनी भी बनी रहेगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में कुछ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आप सफलता पाएंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में किसी छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या रहेगी।
भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें।

वृषभ राशि: दूसरों पर अपना प्रभाव बनाए रखें
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के जातक आज अपनी प्रभावशाली और मधुर वाणी से दूसरों पर अपना प्रभाव बनाए रखेंगे। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। यदि आज आप अपने गुणों का सकारात्मक तरीके से उपयोग करते हैं, तो अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। आज अपने अटके हुए धन को इकट्ठा करने और अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। मधुमेह और रक्तचाप से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्‍य आज 91 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मिथुन राशि: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा बीतेगा। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल है लेकिन सलाह है कि आज किसी अजनबी के साथ काम करते समय सतर्कता रखें। इनकी जांच परख करके ही इनके साथ कोई भी काम करें। छोटी सी लापरवाही से आपके साथ धोखा मिल सकता है। नौकरी कारोबार के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। घर गृहस्थी के मामले में आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

कर्क राशि: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोग आज काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। इस समय ग्रहों की स्थिति आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक धार्मिक भोजन की भी योजना बनेगी। आज मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। अपना समय सकारात्मक गतिविधि वाले लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण भी करें। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। परिवार और व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बनाए रखने से दोनों तरफ आरामदायक माहौल बनेगा। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्य आज 69 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

सिंह राशि: काम सही तरीके से पूरे होंगे
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों को आज भगवान का साथ मिलने का अहसास होगा। क्योंकि आज आपके सभी काम सही तरीके से पूरे होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में और सुधार होगा। आपके किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है जिससे आप काफी तनाव में रह सकते हैं। आमदनी के साधनों में थोड़ी कमी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान देना बहुत जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है। बदलते मौसम के कारण शरीर में दर्द और हल्का बुखार की शिकायत हो सकती है।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कन्या राशि: उत्सव का माहौल रहेगा
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के जातक आज प्रैक्टिकल तरीके से हर काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दोस्त और रिश्तेदार भी आपकी बुद्धि का सम्मान करेंगे। संतान पक्ष से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक बातों को अपने स्वभाव में न आने दें। इससे आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। इस समय लाभ से संबंधित कार्यों में दोष भ??

Leave Your Comment

Click to reload image