धर्म समाज

आज का राशिफल : मेष, कुम्भ समेत इन तीन राशियों के ग्रहों में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन

 ग्रहों का हमारी राशियों पर काफी प्रभाव पड़ता है। हमारे जीवन में आने वाली घटना हमारे ग्रहों की चाल पर ही निर्भर होती है। आइये जानते हैं कि ग्रहों के परिवर्तन से हमारी राशि पर क्या प्रभाव पड़ता है।

मेष: मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।  माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। नौकरी  में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष: आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें।  परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन: क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचकर रहें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी।

कर्क: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।  व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं।

सिंह: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या: संयत रहें। क्रोध से बचें।  पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में सुधार आएगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला: वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है।  कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है लेकिन खर्च की अधिकता मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।  प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है।

धनु: आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मकर: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें।  क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि हो सकती है। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मीन: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें।

Leave Your Comment

Click to reload image