धर्म समाज

राशिफल : रविवार को बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या हो रहा बदलाव

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 अक्टूबर 2022 को दिन रविवार और कार्तिक मास शुक्ल पक्ष शष्ठी तिथि है। 

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। 

 
 
 

वृष राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। 

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 

 
 
 

कर्क राशि- मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। 

सिंह राशि- मन शान्त तो रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें।  

 
 
 

कन्या राशि- परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें।  

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 

 
 
 

धनु राशि- नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। 

मकर राशि- आलस्य हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 

कुंभ राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। 

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image