धर्म समाज

आज का राशिफल : बुधवार का दिन इन राशियों के लिए व्यापारिक मामले में रहेगा लाभकारी...

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशियों के लिए ये मास काफी खास जाने वाला है। क्योंकि इस माह में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। इसके अलावा इस मास में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाला है। 



मेष 

आज आपको घर और बाहर दोनों जगह के कामों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण समस्या रहेगी। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।



वृष 

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको निसंकोच आगे बढ़ना होगा,क्योंकि आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप  अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में रूचि दिखाएंगे। आपकी कोई पुरानी की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा।



मिथुन 

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका कोई पुराना लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपके परिवार का सदस्य आज किसी बात पर खरी-खोटी सुना सकता है।


कर्क

आज का दिन आपके लिए अक्समात किसी यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी काम मे उसके नियमों को नहीं तोड़ना है,नहीं तो आपको कोई दंड मिल सकता है। आप यदि किसी काम में जोखिम उठाने की सोचेंगे,तो वह आपके लिए नुकसान दे सकता है,इसलिए जोखिम उठाने से बचे।


सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यापार में सोची-समझी योजनाओं पर काम कर सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा,उसके बाद ही उन्हें इन सबसे राहत मिलती दिख रही थी।


कन्या 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप लापरवाही से किसी काम को करने से बचें। आप अपनी मेहनत से कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपनी संतान की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। 


तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो उनको पैरों में दर्द,बदन आदि जैसी समस्या हो सकती है।


वृश्चिक

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों का लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार में लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप किसी कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे,उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। 


धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे,आपके स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। 


मकर

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग बचत की ओर विशेष ध्यान देंगे। आप अपने रीति रिवाज व संस्कारों का पालन करेंगे और आप अच्छे कार्या को कर पाएंगे। आप अपने परिवार में सदस्यों का भरोसा जीत सकते हैं। 


कुंभ 

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में मजबूती लेकर आएगा। आपका कुछ रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको आज अपने चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखना होगा व किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पडें। 


मीन

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप किसी बात पर तर्क वितर्क में पड़ सकते हैं। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है और कार्यक्षेत्र में भी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image