धर्म समाज

आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज कर दिखाएंगे कमाल, आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें।
आज भाग्य 92 % आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
 
मिथुन राशि
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोग आज खुद को साबित करके दिखा देंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे। दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।
भाग्य आज 89 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
 
कर्क राशि
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। किसी भी अनबन को जल्द ही सुलझाने की कोशिश करें। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
सिंह राशि
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले घर वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है। आज सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी।
भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
 
कन्या राशि
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों का आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लोहे की धातु का कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।
आज भाग्य 72 % आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
 
वृश्चिक राशि
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण हैं, गलतियां दोहराने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
 
मकर राशि
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। घर से कुछ मीठा खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी अथवा रुपये-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा।
भाग्य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन राशि
गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वाले आज मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। यह समय आपके लिए ऊर्जादायक रहेगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

Leave Your Comment

Click to reload image