धर्म समाज

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

मेष राशि: प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है।
भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि: ईमानदारी के साथ कार्य करें
वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि: इनकम अच्छी रहेगी
गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज स्वयं के लिए समय निकालना अच्छा रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।
आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि: विकल्पों की तलाश करना जरूरी है
गणेशजी कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार को कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।
भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि: अनावश्यक खर्चों में कटौती करें
सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दूसरे क्या कह रहे हैं इसको सुनें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि: आपका मन हर्षित होगा
गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज प्रियजनों से बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। माता-पिता के सहयोग से वित्तीय मामले हल हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे।
भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी
तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।
भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा
वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि: नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी
गणेशजी धनु राशि वालों कह रहे हैं कि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है लेकिन आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहने चाहिए।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर राशि: पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें
मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
 
कुंभ राशि: ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा
कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी। जीवनसाथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।
आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन राशि: गुस्सा करने से बचना चाहिए
गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं, उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

Leave Your Comment

Click to reload image