दुनिया-जगत

दुनिया के सबसे महंगे घर में रुके प्रिंस सलमान, जिसका मर्डर करवाया! उसके भाई ने बनवाया था घर

 पेरिस (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। खबर के मुताबिक इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे घर में 'नाइट स्टे' किया। इसके बाद से दुनिया भर में लौवेसिएन्स में मौजूद शेटॉ लुई XIV हवेली के चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि, शैटॉ लुई XIV हवेली का संबंध सऊदी प्रिंस के कट्टर आलोचक रहे पत्रकार जमाल खशोगी के परिवार से है। जमाल खशोगी की इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के अंदर हत्या कर दी गई थी। तब अमेरिका समेत कई देशों ने दावा किया था कि खशोगी की हत्या का आदेश सीधे मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था।


दुनिया के सबसे महंगे शैटॉ लुई XIV हवेली 
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा को दौरान दुनिया के सबसे महंगे शैटॉ लुई XIV हवेली में विश्राम किया। विलासिता से भरपूर इस हवेली के चर्चे फिर से दुनिया भर में हो रही है। शैटॉ लुई XIV हवेली के मालिक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। 7,000 वर्ग मीटर में फैली इस हवेली को 2015 में एक अज्ञात खरीदार ने 275 मिलियन यूरो में खरीदा था। इसी कारण फॉर्च्यून पत्रिका ने इसे दुनिया का सबसे महंगा घर करार दिया था।
 
क्या सऊदी क्राउन प्रिंस इस हवेली के मालिक हैं? 
2017 में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया था कि इस हवेली के मालिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए इस घर को खरीदा था। मगर, इस रिपोर्ट में किए गए दावे की न तो सऊदी अरब ने और ना ही फ्रांस ने अभी तक कोई पुष्टि की है।

दुनिया की सबसे महंगी हवेली 
इस हवेली के पास में ही वर्साय पैलेस मौजूद है, जो फ्रांसीसी शाही परिवार का आधिकारिक निवास था, जिसे वर्तमान में म्यूजियम में बदल दिया गया है। इस हवले में विलासिता के सारे सामान मौजूद हैं। शैटॉ लुई XIV में एक नाइट क्लब, एक सोने की पत्ती वाला फव्वारा, एक सिनेमा घर भी बना हुआ है। इसके अलावा इस हवेली में पानी के नीचे एक कांच का कमरा भी है, जहां सफेद चमड़े से बना सोफा रखा हुआ है। अंदर जाने पर यह कमरा किसी एक्वेरियम की तरह नजर आता है।

शैटॉ लुई XIV हवेली का खशोगी कनेक्शन जानें 
शैटॉ लुई XIV हवेली का सीधा संबंध सऊदी प्रिंस के घोर आलोचक रहे पत्रकार जमाल खशोगी के परिवार से है। जानकारी के मुताबिक, जमाल खशोगी के चचेरे भाई इमाद खशोगी ने शैटॉ लुई XIV का निर्माण करवाया था। इमाद खशोगी फ्रांस में लग्जरी प्रापर्टी डेवलपमेंट बिजनेस चलाते हैं। बता दें कि, जमाल खशोगी की इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के अंदर हत्या कर दी गई थी। उस समय अमेरिका समेत कई देशों ने दावा किया था कि खशोगी की हत्या का आदेश सीधे मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था।

इसी हवेली में रुके थे प्रिंस सलमान 
बता दें कि, अब समाचार एजेंसी एएफपी ने फ्रांसीसी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मोहम्मद बिन सलमान गुरुवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने से पहले इसी महंगे हवेली में रुके थे। इस हवेली के बाहरी गेट पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों,फ्रांसीसी पुलिस की गाड़ियों को देखा गया था।
 

Leave Your Comment

Click to reload image