सलमान रुश्दी के बाद जेके राउलिंग को मिली जान से मारने की धमकी, ट्वीटर पर लिखा 'अगला नंबर तुम्हारा'
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका के न्यूयोर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमले के बाद अब हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ट्विटर पर एक यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है। राउलिंग ने रुश्दी पर हुए हमले पर दुख व्यक्त किया था। राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर के धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
जेके राउलिंग ने कहा था कि सलमान रुश्दी पर हुए हमले से उन्हें काफी दुख हुआ है। वो उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। राउलिंग के ट्वीट पर एक यूजर ने धमकी भरा कमेंट किया. यूजर ने लिखा, ‘यू आर नेक्स्ट’ यानी चिंता मत करो, आप अगली हैं।' राउलिंग ने ट्विटर सपोर्ट टीम को टैग किया और खतरे को देखते हुए मदद मांगी। जिस ट्विटर हैंडल ने राउलिंग को मौत की धमकी दी है, उसने न्यू जर्सी के हमलावर हादी मटर की तारीफ की है।
बता दें कि रुश्दी पर चाकू से हमला करने के आरोपी हदी मटर ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। न्यू जर्सी निवासी 24 वर्षीय मटर पर हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप लगाये गए हैं। न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मटर ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है और उसे चौटाउक्वा काउंटी जेल में रखा गया है।

