दुनिया-जगत

गोटाबाया राजपक्षे अगले सप्ताह श्रीलंका लौटने के लिए तैयार

 कोलंबो (छत्तीसगढ़ दर्पण)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अगले सप्ताह द्वीप राष्ट्र लौटने के लिए तैयार हैं। बता दें कि श्रीलंका में बिगड़े जुलाई में  उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसके कारण वह देश छोड़ कर चले गए थे। रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा जो गोटाबाया से भी संबंधित हैं, ने संकेत दिया है कि राजपक्षे 24 अगस्त को देश लौट आएंगे।

श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके कारण राजपक्षे देश छो़ड़ कर विदेश भागने के लिए मजबूर हो गए थे और पिछले महीने अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था।

राजपक्षे की वापसी पर एक सवाल के जवाब में, वीरतुंगा ने कहा, तारीख बदल सकती है। आज मैं ये जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं, लेकिन अगर वह बाद में तारीख बदलते हैं तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।

 

Leave Your Comment

Click to reload image