दुनिया-जगत

पहले बिडिंग में लगाई आग, फिर बाहर भागने वालों पर बरसाई गोलियां...

 ह्यूस्टन/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। एक बार फिर सरफिरे बंदूकधारी ने लोगों को अपना निशाना बनाया है। आरोपी ने पहले तो एक बिल्डिंग में आग लग दी, फिर अपनी राइफल ले कर इन्तजार करने लगा। जैसे ही लोग बिल्डिंग से बाहर भागने लगे, उन्हें अपने निशाना बना लिया। इस घटना में शूटर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं।


ह्यूस्टन शहर पुलिस प्रमुख ट्राय फिनर के अनुसार, रविवार सुबह (स्थानीय समय) एक व्यक्ति ने एक इमारत में आग लगा दी और फिर भाग रहे लोगों को गोली मार दी। इससे चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मारे गए चार लोगों में से एक संदिग्ध था। संदिग्ध को बाद में ह्यूस्टन के एक पुलिस अधिकारी ने मार गिराया था।

फिनर के अनुसार, मारे गए स  भी लोग पुरुष थे और उनकी उम्र 40-60 के बीच थी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने सबसे पहले बिल्डिंग में आग लगा दी। इसके बाद उसने लोगों के बाहर आने का इंतजार किया और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

 



पुलिस अधिकारी के अनुसार, दमकल विभाग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर उसे पीछे हटना पड़ा। फिनर ने कहा संदिग्ध एक 40 वर्षीय अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति था, जिसने काले कपड़े पहने थे।

 



पिछले हफ्ते, अमेरिकी राज्य मैरीलैंड में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा कि एक पीड़ित ने दम तोड़ दिया और चिकित्सा कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित सभी वयस्क पुरुष हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संदिग्ध वाहन 4-दरवाजे वाली सिल्वर लेक्सस सेडान है।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image